संत कबीर प्रकट दिवस समारोह को लेकर विभिन्न गांवों में चलाया जनसंपर्क: हंसराज खनगवाल
भिवानी, 28 जून। संत शिरोमणि कबीर के 629वें प्रकट दिवस समारोह पर 29 जून को हुनमान गेट स्थित धानक पंचायत धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद हंसराज खनगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद एडवोकेट सज्जन खनगवाल करेंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रकट उत्सव को लेकर गांव पालुवास, बामला, नौरंगाबाद, निनाण, कोंट, उमरावत, पुर्णपुरा, कायला-बढ़ाला, ढाणा नरसाण-ढाणा लाडनपुर, हालुवास, कालुवास, नाथुवास, गुजरानी, चांग, मित्ताथल आदि गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को प्रकट उत्सव दिवस के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र फरंड, सुरेन्द्र लाल नागर, सोम इंदौरा, आकाश निंदाणिया, प्रवीन लडवाल, अनिल सोलंकी, सोनू डाबला, राजेश नागर, सतीश लडवाल, रतीश डीएसई, प्रदीप लडवाल, अरूण नागर, कार्तिक नागर, रणधावा डाबला, ओमपाल नागर, संदीप लड़वाल, राजेन्द्र मोरवाल, शिव इंदौरा, देवराज इंदौरा, अंकित नागर, नीतिन नागर, ओमप्रकाश सोलंकी, सरजीत, उमेद नागर, बलराज ठेकेदार, धर्मबीर डाबला, गौरव इंदौरा, जोगेन्द्र नागर, प्रताप बुमरा, अजीत बुमरा, सुखबीर खुंडिया, अमित बुमरा, संजय नागर, बिंटु नागर, चरण सिंह नागर, अनिरूद्ध नागर, मोनू नागर, जोगेन्द्र नागर, राकेश नागर, दलबीर धानक, राजेन्द्र धानक, मनोज लडवाल, संतरा खनगवाल, मनीष लडवाल, कृष्ण नागर समेत गांवों के व्यक्ति उपस्थित रहे।