जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। चोरी का विरोध करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि बदमाश ने उस पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उनके शरीर में फंसा धारदार हथियार बाहर निकाला। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था। आहट मिलने पर महिला की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश ने धारदार हंसुआ से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। #crime #biharpolicerecruitment #DGPBihar