धनराज सिंह कॉलेज, सिकंदरा में प्रायोगिक परीक्षा (Practical) के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक हो रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार लगातार भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी चेतावनी
छात्र छात्राओं के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी, प्रायोगिक परीक्षा में लापरवाही या छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संबंधित परीक्षा केंद्र के बहिष्कार करेगी। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति से मांग किया ।मामले का तत्काल संज्ञान लें और सभी परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं छात्रहित में परीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ अन्याय नहीं हो।
वायरल वीडियो की पुष्टि Arvind Anand Sheikhpura Khabar नहीं करता है।