सूरजपुर: संदिग्ध दस्तावेजों पर लाइसेंस लेने वाली मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस किया गया निरस्त
सूरजपुर में संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर औषधि लाइसेंस प्राप्त करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए भैयाथान रोड स्थित मेसर्स आर.डी. लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। राधेश्याम गुप्ता की शिकायत पर विभाग ने मामले की जांच की और संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा