हलसी: ककरौरी मी 750 लीटर जावा महुआ हुआ विनष्ट, हलसी पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
हलसी पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को काकरौरी गांव में जंगली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. अपराह्न 6 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां करीब 750 लीटर महुआ जावा बरामद किया गया जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. यहां अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ को जंगल की झाड़ियां में छुपा कर रखा गया था.