विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह की पत्नी व शिक्षिका मंजू देवी का असमय निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने जताया शोक
मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेई नवादा के बाबू गरडी निवासी एवं विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रो संतोष सिंह की धर्मपत्नी, कन्या प्राथमिक विद्यालय वार की शिक्षिका तथा वर्तमान में मदनपुर बीआरसी में कार्यरत मंजू देवी का शनिवार सुबह असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि मंजू देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार (रोहतास) में चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
मंजू देवी अपने सेवाकाल में कई वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर भी कार्यरत रही थीं। उन्हें कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित शिक्षिका के रूप में जाना जाता था। आगामी अक्टूबर माह में वे सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन परिवार और शिक्षा जगत के लिए गहरा आघात बन गया।
निधन की सूचना पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मंजू देवी का असमय निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह, तेलडीहा निवासी समाजसेवी निखिल कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षक संघ के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
#BharatCrimeLiveNews #मंजूदेवी #शिक्षिकामंजूदेवी #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षाविभाग #शिक्षाजगत #शोकसमाचार #संतोषसिंह #प्रमोदकुमारसिंह #चेईनवादा #बाबूगरडी #शिक्षकसंघ #बिहारNews