नवाबगंज: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। मोहर्रम से पहले एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।