मढ़ौरा: मढ़ौरा के नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया
मढ़ौरा के नये थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान नये थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के उपरांत सोमवार की दोपहर एक बजे बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम व अवैध कार्यों को रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । इस दौरान मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।