गोरखपुर: हार्वर्ड बांध फोरलेन बना छुट्टा पशुओं का अड्डा, तीन हादसों के बाद भी नगर निगम नहीं जागा
गोरखपुर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए चौड़े किए गए हार्वर्ड बांध फोरलेन पर अब छुट्टा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। शाम होते ही सड़क पर बड़ी संख्या में छुट्टा पशु डेरा जमा लेते हैं और देर रात तक सड़क पर ही घूमते नजर आते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के सामने आ जाने से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लो