प्रतापगढ़: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में नाज़िया इलाही के खिलाफ अधिवक्ता ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र
प्रतापगढ़ के एडवोकेट सैय्यद मसनून ने बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि नाज़िया द्वारा एक पॉडकास्ट में इस्लाम धर्म और पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।