बस्ती: करणी सेना के पदाधिकारियों ने DM के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, डायग्नोस्टिक पैथालॉजी सेंटर की जांच के लिए की मांग
Basti, Basti | Feb 15, 2025 करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के गेट के बाहर चलाये जा रहे सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय।