चाईबासा मुफस्सिल थाना के दुम्बीसाई गांव में गुरुवार 7 बजे को एक दुखदघटना सामने आई। यहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।