सुजानगढ़: टीबी पीड़ित दो मासूमों को नहीं मिल रही सरकारी मदद, दस्तावेजों के अभाव में इलाज अटका
सुजानगढ़। यहां ढाई वर्षीय मुकेश और 8 वर्षीय माया टीबी से जूझ रहे हैं। दोनों के माता-पिता व भाई की पहले ही टीबी से मौत हो चुकी है। मृत परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार, जन्म प्रमाण पत्र व जन आधार नहीं बनने से सरकारी दवाइयों व योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।