झाबुआ: झाबुआ बायपास पर बस व इको कार के बीच हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Jhabua, Jhabua | May 4, 2025 4 मई को दोपहर करीब 3 बजे झाबुआ में बायपास पर एक इको कार और बस की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस शहर की ओर आ रही थी इस दौरान अचानक इको कार आकर बस में जा घुसी जिससे दुर्घटना हुई है। घायलों के 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है जंहा डाक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।