झाबुआ: पिटोल जैन मंदिर चोरी मामले में शेष तीन आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेसवार्ता
Jhabua, Jhabua | May 2, 2025 2 मई को दोपहर 2 बजकर 17 मिनिट पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि दिनांक 10-11 अप्रैल की मध्य रात्रि में पिटोल जैन मंदिर पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था तो वहीं तीन आरोपी फरार थे जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।