जगदलपुर: बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस ने 312 मोडिफाइड साइलेंसरों और 40 प्रेशर हॉर्न पर चलाया बुलडोजर
बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस ने पहली बार मोडिफाइड साइलेंसरों और हॉर्न पर बड़ी कार्रवाई की है और जब्त 312 साइलेंसरों और 40 प्रेशर हॉर्न पर बुलडोजर चला दिया है । कोतवाली थाना परिसर में हुए इस आयोजन में नष्ट किये गए सामान की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए आंकी जा रही है ।