डुमरा: पुनौरा नैरा टोला दलित बस्ती में बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को किया गया जागरूक
डुमरा प्रखंड के पुनौरा नैरा टोला दलित बस्ती में जिला प्रशासन, उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल विवाह के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में दलित बस्ती के लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन कुमारी गिरी भी मौजूद थी।