डुमरा: डुमरा जानकी स्टेडियम पहुंची बिहार की चीफ कोच हंसा शर्मा, भारोत्तोलन खिलाड़ियों का देखा प्रदर्शन
सीतामढ़ी जिले के डुमरा जानकी स्टेडियम में बिहार भारोत्तोलन की चीफ कोच हंसा शर्मा पहुंची। हंसा शर्मा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित होने वाली भारत की प्रथम महिला हैं। इस दौरान उन्होंने भारोत्तोलन के खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रदर्शन देखा। जानकी उद्भव प्रतीक चिन्ह के साथ उनका स्वागत किया गया।