डुमरा: सीतामढ़ी के सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर पर तीन चौकीदार ने लगाया गंभीर आरोप
सीतामढ़ी के सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर पर तीन चौकीदार ने गंभीर आरोप लगाया है। सुरसंड स्थित एसबीआई बैंक में सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदारों ने इंस्पेक्टर एस अरशद नौमान पर गाली गलौज करने और नौकरी से सस्पेंड करने कीधमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से आहत चौकीदारों ने एसपी मनोज कुमार तिवारी को आवेदन देने और न्याय के लिए अनुरोध करने की बात कही है।