डुमरा: समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में डीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
डीएम रिची पांडे ने समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कोषांग द्वारा की गई तैयारी की डीएम ने जानकारी ली।