बरेली: चारगांव स्टेड के पास तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
चारंगाव स्टेड के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है। युवक सड़क पार कर रहा था, तभी भोपाल की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल को तुरंत बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।