राऊ: द्वारकापुरी में 18 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, जन्मदिन पर हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Rau, Indore | Apr 6, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले 18 वर्षीय अर्जुन पटेल की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना उनके जन्मदिन के दिन हुई, जो रामनवमी के दिन आता है। अर्जुन की तबीयत अष्टमी की पूजन के बाद अचानक बिगड़ गई। परिवार ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई।