बड़वाह: बड़वाह पुलिस ने शहर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जनसहयोग से प्रमुख मार्गों पर 15 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए
मध्यप्रदेश के बड़वाह पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों पर 15 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे मुख्य मार्गों,भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर पुलिस थाने से नजर रखी जा सके।