फरसगांव: फरसगांव के सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा परिणाम किया गया घोषित
फरसगांव सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उग्रेश चंद्र मरकाम सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर परिणाम की घोषणा की गई। परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रमुख रूप से कक्षा उदय में रौनित विश्वास (99.4%) प्राप्त किया।