बहादुरपुर: कोयल घाटी मोलाडेम के पास सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार आमखेडा निवासी घनश्याम कुशवाह उम्र 27 वर्ष ने सोमवार को बहादुरपुर थाने में बताया कि कोयल घाटी मोलाडेम के पास सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे मोटरसाइकिल क्रमांक mp 67 mc 2813 के चालक ने बाइक सवार धनीराम कुशवाह को टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।