चित्तौड़गढ़ जिले में नारकोटिक्स विभाग के तीनों डिवीजन में अफीम तौल प्रक्रिया पूरी हो गई। 765 गांवों के 16,454 किसानों से 1,34,912.09 किलो अफीम खरीदी गई। पहले और तीसरे डिवीजन को 9.98 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका, जबकि दूसरे डिवीजन की रिपोर्ट लंबित है।