बंशीधरनगर (नगर उंटारी): गढ़वा में जुआ अड्डे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹10.50 लाख नकद व 4 बोलेरो जब्त
गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये नकद, चार बोलेरो, एक अर्टिगा, चार बाइक, आठ मोबाइल फोन, एक बैग, दरी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी जुआरी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। मंगलवार को एसडीप