Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

यह केवल दो बूंद दवा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है- कलेक्टर श्री यादव == जिले में 28 से 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान, = कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तैयारियों की समीक्षा = जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न === जिले में 28, 29 एवं 30 जून को विशेष पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं रणनीति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति (डीटीएफ) की बैठक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। पहले दिन अधिकतम बच्चों को बूथ तक लाने पर जोर बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को व्यापक जनजागरूकता एवं मोबिलाइजेशन गतिविधियां संचालित की जाएं, ताकि 0 से 5 वर्ष तक के अधिकतम बच्चों को पोलियो बूथों तक लाकर पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं सभी सहयोगी विभागों के मैदानी अमले को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। घर-घर पहुंचकर छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर कलेक्टर ने कहा 29 एवं 30 जून को घर-घर भ्रमण कर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हों। उन्होंने अभियान में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण समय पर पूर्ण करने तथा उन्हें कार्यप्रणाली, सावधानियों एवं दायित्वों से पूरी तरह अवगत कराने के निर्देश दिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाट-बाजारों में विशेष बूथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रथम दिवस समुदाय के निकट पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थलों, ईंट भट्टों तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी विशेष बूथ एवं मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं, ताकि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके। पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी कलेक्टर ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा यह केवल दो बूंद दवा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।

1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

MORE NEWS

नव जागृति एवं शासकीय सरदार पटेल विद्यालयों की टीमों ने किया श्रमदान
===

            क्लीन बेलाताल के तहत नव-जागृति स्कूल दमोह एवं शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की टीम ने 22 जून सोमवार को टीम उम्मीद के साथ स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रतिदिन दो ट्राली प्लास्टिक कचरा बेलाताल से मुक्त किया जा रहा है, साथ ही कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के भाग लेने से आम जनता तक प्लास्टिक कचरा से होने वाले नुकसान एवं जन जागरूकता का माहौल तैयार हो रहा है।

नव जागृति एवं शासकीय सरदार पटेल विद्यालयों की टीमों ने किया श्रमदान === क्लीन बेलाताल के तहत नव-जागृति स्कूल दमोह एवं शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की टीम ने 22 जून सोमवार को टीम उम्मीद के साथ स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रतिदिन दो ट्राली प्लास्टिक कचरा बेलाताल से मुक्त किया जा रहा है, साथ ही कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के भाग लेने से आम जनता तक प्लास्टिक कचरा से होने वाले नुकसान एवं जन जागरूकता का माहौल तैयार हो रहा है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
==
नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्रामों से पहुंचे
==
ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट
=

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज कार्यालय नोहटा में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पधारे क्षेत्रवासियों से आत्मीय एवं सौजन्यपूर्ण भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनकी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश == नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्रामों से पहुंचे == ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट = प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज कार्यालय नोहटा में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पधारे क्षेत्रवासियों से आत्मीय एवं सौजन्यपूर्ण भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनकी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

नीट परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, तीन केंद्रों पर 1147 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अभिभावकों के लिए टेंट, पेयजल व जनरेटर की व्यवस्था; 11:30 बजे से प्रवेश, 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद

दमोह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा से पहले शनिवार दोपहर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, बिजली, अभिभावकों के बैठने और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एक्सीलेंस स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में नीट के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1147 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया में 15 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है। केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के अभिभावकों को धूप में इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अलग से टेंट लगाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा संचालन प्रभावित न हो। केंद्रों पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश द्वार पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को परीक्षा अवधि में सतर्क ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम सौरव गंधर्व और जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

नीट परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, तीन केंद्रों पर 1147 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा अभिभावकों के लिए टेंट, पेयजल व जनरेटर की व्यवस्था; 11:30 बजे से प्रवेश, 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद दमोह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा से पहले शनिवार दोपहर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, बिजली, अभिभावकों के बैठने और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक्सीलेंस स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में नीट के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1147 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया में 15 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है। केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के अभिभावकों को धूप में इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अलग से टेंट लगाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा संचालन प्रभावित न हो। केंद्रों पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश द्वार पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को परीक्षा अवधि में सतर्क ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम सौरव गंधर्व और जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Damoh, Damoh | Jun 21, 2026

केंद्रीय विद्यालय सहित 3 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा का आयोजन, थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच केंद्र में प्रवेश शुरू

सीसीटीवी से की जा रही सतत निगरानी, विभिन्न केंद्रों पर भारी पुलिस बल मौजूद 

दमोह। जिले में आज रविवार सुबह 11 बजे से नीट परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं का केंद्र में प्रवेश शुरू हो गया है। जिले में उत्कृष्ट विद्यालय, पीजी कॉलेज और जेपीबी स्कूल सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के कुल 1147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे से पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। अंतिम प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक दिया जाएगा।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की थी। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को थ्री लेयर सिक्योरिटी से गुजरने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अधिकारियों की सतत निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

कलेक्टर प्रताप सिंह जी यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। और केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश भी दिए थे। लेकिन केंद्रों पर व्यापक प्रबंध नहीं दिखे और अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर भटकते नजर आए।

बिजली बाधित होने की स्थिति में केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही कंट्रोल रूम के माध्यम से केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय विद्यालय सहित 3 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा का आयोजन, थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच केंद्र में प्रवेश शुरू सीसीटीवी से की जा रही सतत निगरानी, विभिन्न केंद्रों पर भारी पुलिस बल मौजूद दमोह। जिले में आज रविवार सुबह 11 बजे से नीट परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं का केंद्र में प्रवेश शुरू हो गया है। जिले में उत्कृष्ट विद्यालय, पीजी कॉलेज और जेपीबी स्कूल सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के कुल 1147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे से पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। अंतिम प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक दिया जाएगा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की थी। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को थ्री लेयर सिक्योरिटी से गुजरने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अधिकारियों की सतत निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। कलेक्टर प्रताप सिंह जी यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। और केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश भी दिए थे। लेकिन केंद्रों पर व्यापक प्रबंध नहीं दिखे और अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर भटकते नजर आए। बिजली बाधित होने की स्थिति में केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही कंट्रोल रूम के माध्यम से केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है।

Damoh, Damoh | Jun 21, 2026

यह केवल दो बूंद दवा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है- कलेक्टर श्री यादव == जिले में 28 से 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान, = कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तैयारियों की समीक्षा = जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न === जिले में 28, 29 एवं 30 जून को विशेष पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं रणनीति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति (डीटीएफ) की बैठक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। पहले दिन अधिकतम बच्चों को बूथ तक लाने पर जोर बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को व्यापक जनजागरूकता एवं मोबिलाइजेशन गतिविधियां संचालित की जाएं, ताकि 0 से 5 वर्ष तक के अधिकतम बच्चों को पोलियो बूथों तक लाकर पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं सभी सहयोगी विभागों के मैदानी अमले को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। घर-घर पहुंचकर छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर कलेक्टर ने कहा 29 एवं 30 जून को घर-घर भ्रमण कर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हों। उन्होंने अभियान में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण समय पर पूर्ण करने तथा उन्हें कार्यप्रणाली, सावधानियों एवं दायित्वों से पूरी तरह अवगत कराने के निर्देश दिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाट-बाजारों में विशेष बूथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रथम दिवस समुदाय के निकट पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थलों, ईंट भट्टों तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी विशेष बूथ एवं मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं, ताकि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके। पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी कलेक्टर ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा यह केवल दो बूंद दवा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। - Damoh News