जामताड़ा: जामताड़ा महाविद्यालय में एनएसएस और ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित
जामताड़ा महाविद्यालय में एनएसएस इकाई-दो और ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।