हसनपुर: 10 साल तक युवती का बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने आत्महत्या की दी चेतावनी
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक युवती ने गाँव के ही दबंग युवक पर नाबालिग उम्र से लगातार बलात्कार करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घिनौने खेल में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी।