एकमा: भूईली में 23 अगस्त को होगा जिला स्तरीय वन देवी महोत्सव , संगठन के मजबूती पर जोर
Ekma, Saran | Jul 8, 2026 एकमा प्रखंड के मौजा बाबा के मठिया में बिहार राज्य गोंड महासभा के तत्वाधान में वीर प्रकाश साह गोंड के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय वन देवी महोत्सव 23 अगस्त को एकमा प्रखंड के भूईली गांव में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और समाज की एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।