ब्यौहारी: पपौंध के छुलकच्छार गांव में घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रामकरण कोल ने अज्ञात कारणो से घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई थी, जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।