रतनगढ़: रतनगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में आयोजित हुई कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक
रतनगढ़ के पोद्दार गेस्ट हाउस में आज कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एंव राजस्थान के सह प्रभारी चिरंजीव राव की मौजूदगी में संपन्न हुई। विधायक पूसाराम गोदारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुजानगढ़ विधायक एंव कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल, फतेहपुर विधायक हाकम अली सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।