जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी, भोजपुर द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 05 तक की कक्षाओं को बंद रखा जायेगा।6वी और 8वी के कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होगी।