हाजीपुर: राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र के लिए 485.50 एकड़ भूमि का दखल-कब्जा आईडीए को हस्तांतरित
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि अर्जन एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक कुल आठ मौजों की 485.50एकड़ भूमि का दखल-कब्जा आईडीए, पटना को सौंपा जा चुका है। शेष भूमि का दखल-कब्जा भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपने का लक्ष्य है।