कन्नौज: शहर में 10 और 11 को भगवान श्री राम की बारात निकलेगी, जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बनाया प्लान
कन्नौज शहर में 10-11अक्टूबर को राम बारात निकाली जाएगी। यह राम बारात ग्वाल मैदान और एसबीएस मैदान से क्रमश अलग अलग दिन निकाली जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन, थाना, पीएसी फोर्स को जनता की सुरक्षा में लगाया है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया की 10 इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात रहेंगे।