कन्नौज: नवरात्रि के सातवें दिन फूलमती समेत कई मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा हुई
नवरात्र के सातवें दिन आज पूरे जिले में माता कालरात्रि की पूजा हो रही है। मंदिरों में माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु जुट रहे हैं। मान्यता है कि माता की पूजा करने से सिद्धियां प्राप्त होती हैं। बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। सिद्धपीठ माता फूलमती मंदिर में पूजा करने से जुड़ी तस्वीरें सामने आईं हैं।