कन्नौज: काशीराम की पुण्यतिथि पर नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छोटे सपाई ने किया नमन
काशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान काशीराम को याद कर उनके कामों की प्रशंसा की गई और दलित उत्थान में अहम योगदान बताया गया।