बारादरी में दो अप्रैल को कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग लड़की लापता हो गई है। दरअसल, जांच पड़ताल के बाद यह पता चला कि लड़की कोचिंग नहीं पहुंची थी। पिता ने अपहरण की आशंका पर बुधवार की रात एक बजे रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।