बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली की रहने वाली एक महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
करेली की रहने वाली सुनहेरा ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दलित समाज की महिला है। आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की पर अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम पीड़िता को धमकियां दे रहे हैं।