बरेली: सरनिया की रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों को गिरफ्तार न करने पर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
सरनिया निवासी गुलनाज बी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं व गंदी-गंदी गालियां देते हैं। ससुराल वालों पर दहेज का मुकदमा भी पंजीकृत कर रखा है। पुलिस ससुराल वालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। गिरफ्तारी के संबंध में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है।