बरेली: गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिपाही पर लगाया मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले मिश्रीलाल ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी में किराए पर रहता है और राजमिस्त्री का काम करता है। घटना वाले दिन वह काम पर जा रहा था तभी मणिनाथ के पास सिपाही सागर सिंह तोमर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगा।