एत्मादपुर: कस्बा बरहन के मोहल्ला बेंगडा में बंदर ने धक्का देकर बुजुर्ग को छत से नीचे पटका, बुजुर्ग की हुई मौत
Etmadpur, Agra | Jul 16, 2024 कस्बा बरहन के मोहल्ला बेंगड़ा में छत पर बंदरों को भगाने गये बुजुर्ग को बंदर ने झपट्टा देकर छत से नीचे पटक दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मोहल्ला बेंगड़ा निवासी द्वारका प्रसाद कुशवाहा उम्र 64 वर्ष छत पर बंदरों को भगाने गया था। छत पर बंदर भाग रहा था तभी पीछे से आए दूसरे बंदर ने उसको पीछे से झपट्टा मार दिया। जिससे वह छत से नीचे आकर गिर गया और मौत हो गई।