एत्मादपुर: कस्बा बरहन के रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Etmadpur, Agra | Jul 17, 2024 कस्बा बरहन के रेलवे स्टेशन के नजदीक झाड़ियां में एक अधेड व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। मृतक सादाबाद का निवासी बताया गया है। जो ट्रेनों में सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पहचान सादाबाद निवासी अशोक अग्रवाल के रूप में हुई है।