एत्मादपुर: गांव मितावली के समीप बाइक चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को रोकने पर पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, गंभीर से घायल हुआ सभासद
Etmadpur, Agra | Jul 17, 2024 एत्मादपुर के गांव मितावली के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ीकर पूर्व सभासद दोस्त अंकुर शर्मा से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक का लॉक तोड़ कर ले जाने लगे। पूर्व सभासद सुनील ने विरोध किया तो दोनों बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान पूर्व सभासद पर दोनों बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में सभासद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार है।