एत्मादपुर: यमुना एक्सप्रेसवे के कुबेरपुर कट के समीप अबैध शराब से भरी कैंटर पुलिस ने पकड़ी, एसीपी ने दी कार्यालय पर जानकारी
Etmadpur, Agra | Jul 17, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे कुबेरपुर कट के समीप पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब से भारी एक कैंटर को पकड़ा है। अवैध शराब को पंजाब से तस्करी के लिए ले लाया जा रहा था। पुलिस को देखकर कैंटर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें पंजाब ब्रांड की 188 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।