गुमला: जिले में 24 घंटे में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत
Gumla, Gumla | Feb 17, 2026 गुमला जिले के विभिन्न प्रखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर सड़क हादसे और आत्महत्या मामले में चार लोगों की मौत हो गई।सदर अस्पताल में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जारी थाना क्षेत्र में एक की कुएं में डूबने से जबकि दूसरे की आत्महत्या से मौत हो गई। वही घाघरा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि डुमरी में पेड़ की डाली गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।