सीतापुर: अढ़ियापुर में गाली देने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला सहित दो लोग घायल
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के अढ़ियापुर गांव में गाली देने पर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी।मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल हुए एक व्यक्ति को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।