बास्तानार: विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान, जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे शिविर
स्वैच्छिक रक्तदान और जीवन रक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे बस्तर जिले में व्यापक स्तर पर एक महा-अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर वनांचल के विकासखण्डों तक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा।