Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मुरैना नगर: जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के पास कबाड़ में लगी भीषण आग, सिक्योरिटी इंचार्ज झुलसा, आग पर पाया काबू

Morena Nagar, Morena | May 27, 2026
मुरैना जिला अस्पताल के पास बनी ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग के पास रखे कबाड़ में भीषण आग लग गई।आग बुझाते समय सिक्योरिटी इंचार्ज झुलस गया।मुरैना जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के बने ट्रॉमा सेंटर के बगल में रखे कबाड़ में अचानक बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

MORE NEWS

मुरैना में बारिश होते ही शहर की गलियां नालों में तब्दील हो गई सड़कों पर ऐसा लग रहा था कि मानो बाढ़ आ गई, कई घरों में पानी भर गया यह सब मुरैना शहर की नाला सफाई नहीं होने का नतीजा है।

मुरैना में बारिश होते ही शहर की गलियां नालों में तब्दील हो गई सड़कों पर ऐसा लग रहा था कि मानो बाढ़ आ गई, कई घरों में पानी भर गया यह सब मुरैना शहर की नाला सफाई नहीं होने का नतीजा है।

Morena Nagar, Morena | Jul 28, 2026

14 दिवसीय ‘मखमली खिलौने बनाने’ का प्रशिक्षण सम्पन्न

सेंट आरसेटी, मुरैना द्वारा ग्राम बिसंगपुर में आयोजित 14 दिवसीय ‘मखमली खिलौने बनाने’ का प्रशिक्षण गत दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मखमली खिलौनों के निर्माण से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती नेहा त्रिपाठी द्वारा किया गया।
समापन समारोह में संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, वित्तीय प्रबंधन तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए अर्जित कौशल का सदुपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्थान की डीएसटी ट्रेनर श्रीमती कमला भदौरिया एवं ऑफिस असिस्टेंट श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

14 दिवसीय ‘मखमली खिलौने बनाने’ का प्रशिक्षण सम्पन्न सेंट आरसेटी, मुरैना द्वारा ग्राम बिसंगपुर में आयोजित 14 दिवसीय ‘मखमली खिलौने बनाने’ का प्रशिक्षण गत दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मखमली खिलौनों के निर्माण से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती नेहा त्रिपाठी द्वारा किया गया। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, वित्तीय प्रबंधन तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए अर्जित कौशल का सदुपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान की डीएसटी ट्रेनर श्रीमती कमला भदौरिया एवं ऑफिस असिस्टेंट श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सांदीपनि विद्यालय शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के नए युग का करेंगे सूत्रपात – विधानसभा अध्यक्ष

नई पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्री  श्री वर्मा 

जौरा में 31.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण

मुंगावली में 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भी हुआ शुभारंभ

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के सशक्त केंद्र बनेंगे। इन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने वाली नई पीढ़ी अपने ज्ञान, प्रतिभा और संस्कारों के बल पर प्रदेश एवं देश में मुरैना का गौरव बढ़ाएगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सोमवार को जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में 31 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाकर कठिन परिश्रम करें और अपने परिवार, क्षेत्र, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि पहले शासकीय विद्यालयों की तुलना में निजी विद्यालयों को बेहतर माना जाता था, लेकिन इस सोच को बदलने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने सीएम राइज, पीएमश्री, उत्कृष्ट विद्यालय तथा अब सांदीपनि विद्यालयों की अवधारणा को साकार किया है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा से प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता के नए मानदंड स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आधुनिक संसाधनों एवं अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ उसकी प्रतिभा को निखरने के समान अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में इस विद्यालय से भी अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने  विद्यालय भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 31.02 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। लगभग 10,852 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस आधुनिक भवन में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं,  पुस्तकालय, कला एवं संगीत कक्ष, एनसीसी कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, भोजनशाला, खेल कक्ष, चिकित्सा कक्ष, सम्मेलन कक्ष सहित अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में खेल मैदान, 200 मीटर रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल एवं खो-खो कोर्ट, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल, स्ट्रीट लाइट तथा लैंडस्केपिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
     इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, नगर पालिका जौरा के अध्यक्ष श्री माहेश्वरी, दिशा बैठक सदस्य श्रीमती शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ और स्कूली बच्चे मोजूद थे। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने 123.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुंगावली हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूर्ण होने से ग्रामीण विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

सांदीपनि विद्यालय शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के नए युग का करेंगे सूत्रपात – विधानसभा अध्यक्ष नई पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्री श्री वर्मा जौरा में 31.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण मुंगावली में 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भी हुआ शुभारंभ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के सशक्त केंद्र बनेंगे। इन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने वाली नई पीढ़ी अपने ज्ञान, प्रतिभा और संस्कारों के बल पर प्रदेश एवं देश में मुरैना का गौरव बढ़ाएगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सोमवार को जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में 31 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाकर कठिन परिश्रम करें और अपने परिवार, क्षेत्र, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पहले शासकीय विद्यालयों की तुलना में निजी विद्यालयों को बेहतर माना जाता था, लेकिन इस सोच को बदलने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने सीएम राइज, पीएमश्री, उत्कृष्ट विद्यालय तथा अब सांदीपनि विद्यालयों की अवधारणा को साकार किया है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा से प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता के नए मानदंड स्थापित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आधुनिक संसाधनों एवं अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ उसकी प्रतिभा को निखरने के समान अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में इस विद्यालय से भी अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 31.02 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। लगभग 10,852 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस आधुनिक भवन में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कला एवं संगीत कक्ष, एनसीसी कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, भोजनशाला, खेल कक्ष, चिकित्सा कक्ष, सम्मेलन कक्ष सहित अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में खेल मैदान, 200 मीटर रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल एवं खो-खो कोर्ट, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल, स्ट्रीट लाइट तथा लैंडस्केपिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, नगर पालिका जौरा के अध्यक्ष श्री माहेश्वरी, दिशा बैठक सदस्य श्रीमती शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ और स्कूली बच्चे मोजूद थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने 123.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुंगावली हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूर्ण होने से ग्रामीण विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सांदीपनि विद्यालयों से शासकीय शिक्षा को मिलेगा उत्कृष्टता का नया आयाम – विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अभिनव पहल हैं सांदीपनि विद्यालय –  प्रभारी मंत्री  श्री वर्मा

सबलगढ़ में 34.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को सबलगढ़ में 34 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना से शासकीय विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के समान आधुनिक संसाधनों से युक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा का वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश सरकार की पहल पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन विद्यालयों का नाम भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि की स्मृति में रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 323 सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। मुरैना जिले में 13 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 8 का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 5 विद्यालय निर्माणाधीन हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। नेपरी, सिकरौदा एवं अटारघाट जैसे पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबलगढ़ का सांदीपनि विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन विद्यालय भवन आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विज्ञान, तकनीक, कला, खेल एवं व्यावसायिक शिक्षा का समुचित वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है और सांदीपनि विद्यालय इस संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण 34 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से लगभग 11,966 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया गया है।विद्यालय भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए उन्होंने  बताया कि भवन में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, स्टेम लैब, पुस्तकालय, कला एवं संगीत कक्ष, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, भोजनशाला, चिकित्सा कक्ष सहित विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क, बाउंड्रीवॉल, स्ट्रीट लाइट तथा लैंडस्केपिंग जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में विकसित हो रहे सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। वहीं सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से आधुनिक विद्यालय की जो अपेक्षा थी, वह अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि सबलगढ़ में पीएमश्री विद्यालय भी स्वीकृत हो चुका है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनेराम धाकड़ सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने पौधरोपण किया तथा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षकों का सम्मान भी किया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

सांदीपनि विद्यालयों से शासकीय शिक्षा को मिलेगा उत्कृष्टता का नया आयाम – विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अभिनव पहल हैं सांदीपनि विद्यालय – प्रभारी मंत्री श्री वर्मा सबलगढ़ में 34.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को सबलगढ़ में 34 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना से शासकीय विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के समान आधुनिक संसाधनों से युक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा का वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश सरकार की पहल पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन विद्यालयों का नाम भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि की स्मृति में रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 323 सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। मुरैना जिले में 13 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 8 का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 5 विद्यालय निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। नेपरी, सिकरौदा एवं अटारघाट जैसे पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबलगढ़ का सांदीपनि विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन विद्यालय भवन आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विज्ञान, तकनीक, कला, खेल एवं व्यावसायिक शिक्षा का समुचित वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है और सांदीपनि विद्यालय इस संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण 34 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से लगभग 11,966 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया गया है।विद्यालय भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भवन में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, स्टेम लैब, पुस्तकालय, कला एवं संगीत कक्ष, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, भोजनशाला, चिकित्सा कक्ष सहित विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क, बाउंड्रीवॉल, स्ट्रीट लाइट तथा लैंडस्केपिंग जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में विकसित हो रहे सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। वहीं सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से आधुनिक विद्यालय की जो अपेक्षा थी, वह अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि सबलगढ़ में पीएमश्री विद्यालय भी स्वीकृत हो चुका है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनेराम धाकड़ सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने पौधरोपण किया तथा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षकों का सम्मान भी किया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

बाइक रैली निकालकर पुलिस जवानों ने दिया नशामुक्ति का संदेश। एएसपी ने दिखाई हरी झंडी👇

बाइक रैली निकालकर पुलिस जवानों ने दिया नशामुक्ति का संदेश। एएसपी ने दिखाई हरी झंडी👇

Morena Nagar, Morena | Jul 27, 2026